लोकसभा में ई सिगरेट को पूरी तरह से प्रतिबंधित करने संबंधी अध... - CG Sandesh

लोकसभा में ई सिगरेट को पूरी तरह से प्रतिबंधित करने संबंधी अध्यादेश के बदले पेश हुआ विधेयक

प्रश्नकाल के दौरान सिंगल यूज़ प्लास्टिक को लेकर पूधे गए एक सवाल के जवाब में पर्यावरण मंत्री ने बताया कि जल्द ही देश के सभी राज्यों के पर्यावरण मंत्रियों की बैठक बुलाई जा रही है। जिसमें प्लास्टिक कचरे से निपटने के उपायों पर आगे की रणनीति तैयार की जाएगी।

दोपहर में लोकसभा में ईलेक्ट्रॉनिक सिगरेट को पूरी तरह से प्रतिबंधित करने संबंधी अध्यादेश के बदले  एक विधेयक भी पेश हुआ।

पश्चिम बंगाल में पैरा शिक्षकों की हड़ताल के मुद्दे पर लोकसभा में शुक्रवार को भाजपा और तृणमूल कांग्रेस के सदस्यों के बीच नोकझोंक देखने को मिली। भाजपा सदस्य लॉकेट चटर्जी ने इस मुद्दे को उठाते हुए आरोप लगाया कि बंगाल में कानून व्यवस्था की स्थिति गंभीर है और मुख्यमंत्री इन विषयों पर चुप्पी साधे हुए हैं।

राज्यसभा में भी कार्यवाही सुचारु तरीके से चली,प्रश्नकाल में भी जमकर सवाल -जवाब हुए। कुछ सदस्यों ने सदन में जेएनयू का मुद्दा उठाने की कोशिश की, जिसे लेकर सभापति ने कहा कि नियमों के मुताबिक ही कोई मुद्दा उठाया जा सकता है।


अन्य सम्बंधित खबरें