news-details

विधानसभा में पहली बार गूंजा राजगीत अरपा पइरी के धार

छत्तीसगढ़ विधानसभा के शीतकालीन सत्र के पहले दिन विधानसभा सत्र की शुरूआत राष्ट्र गीत वंदे मातरम .... से हुई। इसके बाद छत्तीसगढ़ का राजगीत अरपा पइरी के धार.....आज पहली बार सदन में गूंजा। मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल द्वारा राज्य स्थापना दिवस पर छत्तीसगढ़ महतारी की महिमा का बखान करता डॉ. नरेन्द्र देव वर्मा के लिखे अरपा पइरी के धार .....गीत को राजगीत घोषित किया गया है। विधानसभा की कार्यमंत्रणा समिति के निर्णय के अनुसार आज राजगीत का गायन सदन में किया गया।




अन्य सम्बंधित खबरें