news-details

छत्तीसगढ़ की जेलों में क्षमता से अधिक कैदी

छत्तीसगढ़ की जेलों में क्षमता से अधिक कैदी बंद हैं। विधानसभा में बुधवार को भारतीय जनता पार्टी के विधायक नारायण चंदेल के सवाल के लिखित जवाब में गृह मंत्री ताम्रध्वज साहू ने बताया कि राज्य में पांच केंद्रीय जेल, 12 जिला जेल और 16 उप जेल हैं।

साहू ने बताया कि इन जेलों में कैदियों की क्षमता 12,063 है, लेकिन इन जेलों में 18,281 कैदी बंद है। गृह मंत्री ने बताया कि राज्य के 17 जेल ऐसे हैं जहां कैदियों की संख्या क्षमता से अधिक है। इन जेलों में से केन्द्रीय जेल रायपुर में बंदी आवास क्षमता1190 है, जिसमें 3057 कैदी बंद हैं।

केंद्रीय जेल जगदलपुर में 1351 कैदियों की क्षमता में 2407 कैदी, केंद्रीय जेल बिलासपुर में 1540 कैदियों की क्षमता में 3142 कैदी, केंद्रीय जेल अंबिकापुर में 1020 कैदियों की क्षमता में 2284 कैदी तथा केंद्रीय जेल दुर्ग में 1606 कैदियों की क्षमता में 1931 कैदी बंद हैं।




अन्य सम्बंधित खबरें