news

जिले में अब तक 35 हजार 437 बोरा धान जब्त, आज 10 प्रकरणों पर हुए कार्यवाही

महासमुन्द 05 दिसम्बर 2019/ जिले में धान के अवैध रूप से भण्डारण एवं परिवहन की रोकथाम के लिए कलेक्टर श्री सुनील कुमार जैन के निर्देश पर निगरानी दलों द्वारा लगातार कार्यवाही की जा रही है। निगरानी दलों की कार्यवाही में अब तक कोचिए एवं बिचौलिए के साथ धान के अवैध परिवहन और भण्डारण के 145 प्रकरण दर्ज किए गए है। जिसके अंतर्गत 35 हजार 437 बोरे धान 14 हजार 179.20 क्विंटल धान जब्त किया गया है।
कलेक्टर श्री सुनील कुमार जैन ने धान के अवैध परिवहन एवं भण्डारण रोकने के लिए गठित संयुक्त टीमों को लगातार निगरानी एवं चौकसी बरतने के लिए कहा है, इसके अलावा सीमावर्ती क्षेत्रों के स्थापित चौकियां भी लगातार कार्य कर रही है और धान के अवैध परिवहन पर रोक लगाने की कार्यवाही की जा रही हैं।
जिला खाद्य अधिकारी श्री अजय यादव ने बताया कि धान के अवैध परविहन एवं भण्डारण के लिए की गई कार्यवाही में आज 10 प्रकरण दर्ज किए गए वहीं 574 बोरे धान अर्थात 229.6 कि्ंवटल धान जब्त किए गए। धान के अवैध भण्डारण एवं परिवहन में लगे लोगों के खिलाफ कार्यवाही की गई उनमें रामकृष्ण चनद्रकार, बेलसोंडा, विकासखंड महासमुंद से 50 कट्टा (20 क्विंटल) धान, बिसत चन्द्राकर, बेलसोंडा विकासखंड महासमुंद से 40 कट्टा (16 क्विंटल) धान, भुवन निषाद, बड़गांव, विकासखंड महासमुंद से 45 कट्टा (18 क्विंटल) धान, शकील मोहम्मद बावनकेरा विकासखंड महासमुंद से 20 कट्टा (8 क्विंटल) धान, मदन लाल साहू, बावेनकेरा विकासखंड महासमुंद से 20 कट्टा (8 क्विंटल) धान, लेखराम साहू, बढ़ईपाली, विकासखंड पिथौरा से 75 कट्टा (30 क्विंटल) धान, फुलेश्वरी बाई साहू, बढ़ईपाली, विकासखंड पिथौरा से 40 कट्टा (16 क्विंटल) धान, शीतल तिवारी, ग्राम भोथा, विकासखंड बागबाहरा से 211 कट्टा (84.40 क्विंटल) धान, रोशनलाल अग्रवाल, बालसी, विकासखंड सरायपाली से 35 कटटा 14 क्विंटल धान तथा तेजेश्वर वैष्णव, केन्दूढार, विकासखंड सरायपाली से 38 कट्टा, (15.20 क्विंटल) धान जब्त किया गया।




अन्य सम्बंधित खबरें