दिल्ली अनाज मंडी अग्निकांड: इमारत का मालिक गिरफ़्तार - CG Sandesh

दिल्ली अनाज मंडी अग्निकांड: इमारत का मालिक गिरफ़्तार

दिल्ली पुलिस ने अनाज मंडी अग्निकांड के संबंध में इमारत के मालिक रेहान और उसके प्रबंधक फुरकान को गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस ने दोनों के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 304-गैर इरादतन हत्या और 285-आग के संबंध में लापरवाह रवैया के तहत मामला दर्ज किया है.

मामले में दोषी साबित होने पर आजीवन कारावास या 10 वर्ष की जेल और जुर्माने का प्रावधान है. पुरानी दिल्ली के फिल्मिस्तान इलाके में अवैध तरीके से घरों में फैक्ट्रियां चलाई जा रही हैं. वहीं कई बिल्डिंग मानक ऊंचाई से ज्यादा ऊंची बनी हुई हैं. फैक्ट्री चलाने के लिए फायर डिपार्टमेंट से एनओसी की जरूरत होती है लेकिन यहां की अधिकांश फैक्ट्रियों ने ऐसी कोई अनुमति नहीं ली है.


अन्य सम्बंधित खबरें