20 लीटर हाथ भठ्ठी महुआ शराब जप्त - CG Sandesh

20 लीटर हाथ भठ्ठी महुआ शराब जप्त

बसना थाना अंतर्गत ग्राम कुरचुंडी में एक व्यक्ति से खेत में रखे 20 लीटर हाथ भठ्ठी महुआ शराब जप्त किया गया है. पुलिस ने बताया कि 7 दिसंबर को मुखबीर से सूचना मिला कि ग्राम कुरचुंडी, केहरपुर रोड के खेत में एक व्यक्ति अवैध रूप से हांथ भट्टी महुआ शराब बिक्री हेतु रखा है. जिस पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी कर अवैध शराब रेड कार्यवाही करते हुए एक व्यक्ति को पकड़ा गया जिसका नाम पता जयदेव मांझी पिता मनीराम मांझी उम्र 42 साल निवासी कुरचुंडी का बताया गया है. पुलिस ने बताया कि आरोपी के पास से एक 20 लीटर वाली जरिकेन में करीबन 20 लीटर हाथ भठ्ठी महुआ शराब कीमत 2000/- रूपये को जप्त कर आरोपी के विरूद्ध धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही किया गया है.


author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें