3 सटोरियों को सट्टा पट्टी लिखकर जुआ खिलाते पुलिस ने पकड़ा. - CG Sandesh

3 सटोरियों को सट्टा पट्टी लिखकर जुआ खिलाते पुलिस ने पकड़ा.

सरायपाली बाजारपारा में 03 सटोरियों को सट्टा पट्टी लिखकर जुआ खिलाते हुए पकड़ा है,    पुलिस ने बताया कि 12 दिसम्बर को मुखबीर के जरिये सूचना मिला कि बाजारपारा दिलीप पाणिग्राही के घर के आंगन में दिलीप पाणिग्राही एवं अन्य लोग मिलकर सट्टा पर्ची लिखकर जुआ खेला रहे है.

पुलिस मुखबीर के बताये स्थान में पहुंचकर घेराबंदी कर आरोपी दिलीप कुमार पाणिग्राही, सुरेश अग्रवाल एवं डमरूधर जेरी को सट्टा पर्ची लिखते हुये पकडा गया जिनके संयुक्त कब्जे से एक पीले रंग के उपनयन कार्ड में 05 नग पर्ची चिपका हुआ जिसमें 99-100,98-50 जैसे अंक लिखे हुए थे. नगदी रकम 4,290 रूपया, 02 नग पेन, आरोपी दिलीप से 01 सेमसंग कंपनी का काला रंग का छोटा मोबाइल कीमती 1,000 रू0, आरोपी डमरूधर से शासन से प्राप्त 01 काले रंग का मोबाइल कीमती 1,000 रू0 को जप्त कर आरोपी के विरूद्ध अपराध धारा 4(क) जुआ एक्ट के तहत कार्यवाही किया गया.


author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें