पैदल यात्री को मोटर सायकल ने मारी ठोकर, मामला दर्ज  - CG Sandesh

पैदल यात्री को मोटर सायकल ने मारी ठोकर, मामला दर्ज

पिथौरा थाना अंतर्गत ग्राम जंघोरा में पैदल यात्री को मोटर सायकल द्वारा ठोकर मारने का मामला दर्ज किया गया है.  पुलिस ने बताया कि महेन्द्र ध्रुव जंघोरा निवासी ने शिकायत दर्ज करवाई है कि 12 दिसंबर को शाम 5:45 बजे संतोषी मंदिर चबुतरा में बैठा था, तभी पिथौरा की ओर से आ रही मोटर सायकल क्रमांक CG 06 P 7189 का चालक शिवकुमार बरिहा पिता रामलाल बरिहा उम्र 22 वर्ष निवासी बरतुंगा के ने अपने मोटर सायकल को तेज रफ्तार लापरवाहीपूर्वक चलाकर गांव के हरिश ध्रुव जो कि पैदल जा रहा था पीछे से ठोकर मार दिया. जिससे हरीश मुहं के बल गिर गया और उसे काफी चोट आई जिसे  डायल 112 की मदद से सरकारी अस्पताल पिथौरा लाया गया व प्राथमिक उपचार के बाद मेकाहारा रायपुर रिफर किया गया है. इसके अलावा मोटर सायकल के पीछे बैठे गुलशन ठाकुर को भी चोट आई है. जिसपर  पुलिस ने आरोपी चालक के विरूद्ध अपराध धारा 279, 337 के तहत अपराध पंजीबद्ध किया है.


author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें