सहकारी समिति उड़ेला में अब तक हुई 332 किसानों से 14714.80 क्व... - CG Sandesh

सहकारी समिति उड़ेला में अब तक हुई 332 किसानों से 14714.80 क्विं धान की खरीदी उठाव नही होने से बढ़ रही परेशानी

समर्थन मूल्य नीति के तहत छत्तीसगढ़ में चालू विपणन वर्ष 2019 - 20 में जिला सहकारी केंद्रीय बैंक भंवरपुर के अंतर्गत सेवा सहकारी समिति उड़ेला में अब तक किसानों से 14714. 80 क्विंटल धान खरीदी गई है।इसके लिए किसानों को धान की कीमत के रूप में 2 करोड़ 67 लाख 38 हजार 626 रुपए का भुगतान किया गया है।जिसमें ऋण वसूली 71 लाख 57 हजार चार सौ 76रुपए किया गया है।समिति प्रबन्धक श्री बसन्त नाग ने बताया कि अब तक कुल 332 कृषक लाभवन्तित हुए है।तथा अच्छी क्वालिटी में धान आ रहा है।समिति को 71हजार 300 बारदाने प्राप्त हुई थी।जिसमें 36 हजार 7 सौ 87 बारदानों को उपयोग किया गया है और 34 हजार 5 सौ 13 बारदाने शेष है।


author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें