जिले में अब तक 44 हजार 141 बोरा धान जब्त, आज पांच प्रकरण पर हुई कार्यवाही
महासमुन्द 14 दिसम्बर 2019/जिले
में धान के अवैध रूप से भण्डारण एवं परिवहन की रोकथाम
के लिए कलेक्टर श्री सुनील कुमार जैन के निर्देश पर निगरानी दलों द्वारा लगातार कार्यवाही की जा रही है। निगरानी दलों की कार्यवाही
में अब तक कोचिए एवं बिचौलिए के साथ धान के अवैध
परिवहन और भण्डारण के 299 प्रकरण दर्ज
किए गए है। जिसके अंतर्गत 44 हजार 141 बोरे धान 17
हजार
660.8 क्विंटल धान जब्त किया
गया है।
जिला खाद्य अधिकारी श्री अजय यादव ने बताया कि धान के अवैध परविहन एवं भण्डारण के लिए की गई कार्यवाही में आज पांच
प्रकरण दर्ज किए गए वहीं 412 बोरे
धान अर्थात 164.8 कि्ंवटल धान जब्त किए गए। धान के अवैध भण्डारण एवं परिवहन में लगे लोगों के खिलाफ कार्यवाही की गई
उनमें राजकुमार कुम्भकार बनपचरी विकासखंड
महासमुन्द से 30 कट्टा (12 क्विंटल) धान श्री दुबेसाय पिता संतराम साय चिमरकेल विकासखंड बसना- 30 कट्टा
(12 क्विंटल) धान, विनय दुबे (श्यामजी ट्रेडर्स सांकरा)
विकाखंड पिथौरा से 50 कट्टा (20 क्विंटल) धान
भरत प्रधान ग्राम सल्डीह विकासखंड पिथौरा से 200 कट्टा (80
क्विंटल)
धान बंशीलाल ग्राम चिवराकुंटा विकासखंड सरायपाली से 102 कट्टा (40.80
क्विंटल)
धान जब्त किया गया।