शिक्षा को सिर्फ कक्षाओं तक सीमित नहीं करना चाहिएः उपराष्ट्रपति
उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू ने कहा है कि सरकार ने पिछले पांच वर्षों में प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत लगभग दो लाख किलो मीटर ग्रामीण सड़कों का निर्माण किया गया है और इस योजना के तीसरे चरण के तहत आगले पांच वर्षों में एक लाख 25 हज़ार किलो मीटर ग्रामीण सड़कों का उन्नयन और विकास किया जाएगा।
उपराष्ट्रपति ने यह बात गुजरात के इंडियन इंस्टिट्यूट ऑफ रूरल मैनेजमेंट के 40वें स्थापना दिवस समारोह में कही जहां वह बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित थे।
इस अवसर पर उन्होंने कहा कि शिक्षा को सिर्फ कक्षाओं तक सीमित नहीं करना चाहिए,बल्कि शिक्षा के माध्यम से मनुष्य का सतत विकास होना चाहिए।
अन्य सम्बंधित खबरें