टोल प्लाजा पर प्री पेड भुगतान प्रक्रिया-फास्ट टैग लागू
टोल प्लाजा पर सभी वाहनों के लिए फास्टैग लेन में फास्ट टैग या प्री पेड भुगतान टैग रविवार से लागू, वाहनों की भीड़ को देखते हुए टोल प्लाज़ा के एक चौथाई लेन को हाइब्रिड लेन में बदले जाने की भी सुविधा। ये व्यवस्था केवल 30 दिन के लिए लागू.
रविवार से फास्टटैग लेन में फास्टटैग के माध्यम से टोल टैक्स का भुगतान करना अनिवार्य हो गया है। हालांकि लोगों को आ रही दिक्कतों को ध्यान में रखते हुए यह निर्णय लिया गया है कि टोल प्लाजा पर वाहनों की भीड़ के अनुसार फास्टैग लेन के 25 प्रतिशत तक हिस्से को हाइब्रिड लेन में बदला जा सकता है। यह अस्थाई उपाय है जिसे केवल 30 दिन के लिये मंजूरी दी गई है। फास्ट टैग लेन में अब सिर्फ फास्ट टैग लगे वाहन ही चल सकता है। अन्य वाहनों के उसमें प्रवेश करने पर दोगुणा टोल देना होगा।
क्या होता है फास्ट टैग
फास्ट टैग, रेडियो फ्रीक्वेंसी आईडीफिकेशन टैक्नोलॉजी पर आधारित एक टैग है
टोल प्लाजा पर लगी डिवाइस टैग को रीड कर टोल का गेट खोल देती है
टोल प्लाजा पर लगने वाले जाम को खत्म करने में कारगर
फास्ट टैग से आप बिना किसी रोक-टोक के गुजर सकते
टोल प्लाजाओं पर 25% तक लेन हाइब्रिड लेन बनाने की घोषणा
हाइब्रिड लेन फास्टैग के साथ ही भुगतान के अन्य माध्यमों से करेगी स्वीकार
कहां से खरीद सकते हैं फास्ट टैग
भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण की ओर से संचालित टोल प्लाजा
एसबीआई, एचडीएफसी, आईसीआईसीआई समेत कई बैंक
ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पेटीएम, अमेजन डॉट कॉम
इंडियन ऑयल, भारत पेट्रोलियम, हिन्दुस्तान पेट्रोलियम के पेट्रोल पंप
नेशनल हाईवे अथॉरिटी की माई फास्ट ऐप
फास्ट टैग खरीदने के लिए यह कागजात चाहिए
गाड़ी का रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट
गाड़ी मालिक की पासपोर्ट साइज फोटो
गाड़ी मालिक का केवाईसी डॉक्यूमेंट। जैसे- आईडी प्रूफ, एड्रेस प्रूफ
ऐसे करा सकते हैं रिचार्ज
फास्ट टैग चेक, क्रेडिट-डेबिट कार्ड, एनईएफटी, आरटीजीएस से हो सकता रिचार्ज
फास्ट टैग 100 रुपए से 1 लाख रुपए तक की राशि से कराया जा सकता रिचार्ज
सेविंग बैंक अकाउंट से भी फास्ट टैग को जोड़ सकते
टोल प्लाजा पर फास्ट टैग का इस्तेमाल होते ही सेविंग बैंक अकाउंट से राशि कट जाएगी
टोल प्लाजा पर फास्ट टैग इस्तेमाल पर एसएमएस के जरिए आएगा अलर्ट
फास्ट टैग अकाउंट में कम राशि होने पर भी एसएमएस के जरिए अलर्ट भेजा जाएगा
200 रुपए है ज्वाइनिंग फीस
बैंक और अन्य एजेंसियां 200 रुपए ज्वाइनिंग फीस के रूप में लेती हैं
सिक्योरिटी फीस भी देनी होती है
सिक्योरिटी फीस रिफंडेबल