लेफ्टिनेंट जनरल मनोज मुकुंद नरवाने होंगे अगले सेना प्रमुख - CG Sandesh

लेफ्टिनेंट जनरल मनोज मुकुंद नरवाने होंगे अगले सेना प्रमुख

लेफ्टिनेंट जनरल मनोज मुकुंद नरवाने होंगे देश के अगले सेना प्रमुख, 31 दिसंबर को करेंगे पदभार ग्रहण

लेफ्टिनेंट जनरल मनोज मुकुंद नरवाने को चीफ ऑफ आर्मी स्‍टाफ नियुक्‍त किया गया है। वह देश के नए सेना प्रमुख होंगे। सेना प्रमुख जनरल बिपिन रावत के बाद मनोज मुकुंद सेना की कमान संभालेंगे। अभी इसी साल सितंबर में लेफ्टिनेंट जनरल मनोज मुकुंद नरवाने ने सेना के उपप्रमुख का पदभार संभाला था।

सेना उपप्रमुख का पदभार संभालने से पहले लेफ्टिनेंट जनरल नरवाने सेना की पूर्वी कमान की अगुवाई कर रहे थे जो चीन के साथ लगती भारत की करीब 4000 किलोमीटर लंबी सीमा की देखभाल करती है। उन्होंने 37 साल की अपनी सेवा के दौरान कई कमान में अपनी सेवा दी, जम्मू कश्मीर और पूर्वोत्तर में आतंकवाद निरोधक अभियानों में सक्रिय रहे और कई अहम जिम्मेदारियां संभाली।

लेफ्टिनेंट जनरल नरवाने जम्मू कश्मीर में राष्ट्रीय राइफल्स की एक बटालियन और पूर्वी मोर्चे पर इंफ्रैंटी ब्रिगेड की कमान भी संभाल चुके हैं। साथ ही श्रीलंका में शांति मिशन दल का भी हिस्सा रह चुके हैं।


अन्य सम्बंधित खबरें