उत्तर भारत के तमाम राज्यों में सर्दी का कहर, जम्मू-कश्मीर और... - CG Sandesh

उत्तर भारत के तमाम राज्यों में सर्दी का कहर, जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में कड़ाके की ठंड

देश के पहाडी और उत्तरी मैदानी ईलाकों में सर्दी का सितम जारी है... हिलालयी क्षेत्रो में जहां बर्फबारी हो रही है तो मैदानी राज्यों में शीत लहर का असर देखने को मिल रहा है जिसके चलते आम जनजीवन खासा प्रभावित हो रहा है। देश के कई हिस्सों में कड़ाके की ठंड शुरू हो गई है वहीं कई पहाड़ी इलाकों में  बर्फबारी की वजह से मैदानी इलाकों में सर्द हवाएं चल रही हैं।

हिमाचल प्रदेश के ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी जारी है, कुल्लू के ये द़श्य देखिये यहां पर्यटक बर्फबारी का आनंद उठा रहे हैं, उत्तराखंड में भी ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फ गिर रही है, बद्रीनाथ सहित चारों धामों में बर्फबारी जारी है। पहाड़ों में जहां एक ओर बर्फबारी के कारण पर्यटकों की आवाजाही बढ़ गई है, वहीं कई सड़कें अवरुद्ध होने से लोगों को परेशानी भी हो रही है, प्रशासन पूरी मुस्तैदी से सड़कों को खोल रहा है।

इसके अलावा जम्मू-कश्मीर, पंजाब, हरियाणा और दिल्ली सहित उत्तरप्रदेश के भी कई हिस्सों में ठंड बढ़ गई है, दिल्ली में सोमवार को पिछले 16 साल का सबसे ठंडा दिन था । मंगलवार को भी सर्द हवाएं चलती रही जिससे लोग ठिठुरते रहे । पारा  ठंड से बचने के लिये दिल्ली में नाइट शेल्टरों में भीड़ बढ़ गई है। उत्तर भारत के मैदानी इलाकों में कोहरा भी अब बढ़ने लगा है।


अन्य सम्बंधित खबरें