आधार कार्ड और पैन कार्ड को लिंक करने की आखिरी तारीख 31 दिसंबर, वरना हो सकता है ये भारी नुकसान.
अपने पैन कार्ड को 31 दिसंबर से पहले आधार कार्ड से लिंक करा लें, बीते शुक्रवार आयकर विभाग ने रिमांडर भेजकर कहा है कि आधार कार्ड और पैन कार्ड को लिंक करने की आखिरी तारीख 31 दिसंबर है. जो लोग पैन कार्ड को आधार कार्ड से 31 दिसंबर तक लिंक नहीं करवाते हैं उनका पैन कार्ड जनवरी 2020 से इनवैलिड और इनऑपरेटिव हो जाएगा.
इसका मतलब यह हुआ कि आप आयकर, निवेश या लोन आदि से जुड़ा कोई भी काम नहीं कर पाएंगे, जब तक आप पैन को आधार से लिंक नहीं करते.
अगर आपने अपना पैन कार्ड आधार से लिंक कर लिया है तो आर इस लिंक पर क्लिक करके अपना स्टेट्स चेक कर सकते हैं. इसके लिए आपको अपने https://www.incometaxindiaefiling.gov.in/home पेज पर जाना होगा. बाईं तरफ 'Link Aadhaar' के विकल्प पर क्लिक करें। अगर आपका पैन कार्ड आधार कार्ड से लिंक हैं तो आपको "your PAN is linked to Aadhaar Number" ये कंफर्मेशन दिखाई देगा।
अगर आपने अभी तक आधार कार्ड और पैन कार्ड लिंक
नहीं किया है तो आपको इस लिंक https://www.incometaxindiaefiling.gov.in/homeपर
क्लिक करना होगा. इसके बाद "Link Aadhaar" पर
क्लिक करें. इसके बाद आपको अपनी डिटेल्स भरनी होंगी. और आपका पैन कार्ड आधार कार्ड
से लिंक हो जाएगा.