नागरिकता संशोधन क़ानून 2019 हुआ प्रभावी - CG Sandesh

नागरिकता संशोधन क़ानून 2019 हुआ प्रभावी

नागरिकता संशोधन कानून, 2019 पूरे देश में लागू हो गया है। केंद्र सरकार ने इसे लेकर अधिसूचना जारी कर दी। केंद्रीय गृह मंत्रालय की ओर से जारी अधिसूचना के मुताबिक 10 जनवरी से इस कानून के सभी प्रावधान पूरे देश में लागू हो गए हैं।

संसद के शीतकालीन सत्र में ये कानून पास हुआ था, जिसे बाद में राष्ट्रपति ने अपनी मंजूरी दी थी। इसमें पाकिस्तान, अफगानिस्तान और बांग्लादेश में धार्मिक उत्पीड़न के शिकार 6 अल्पसंख्यक समुदायों को नागरिकता देने का प्रावधान है, जो 31 दिसम्बर 2014 तक भारत आ चुके हैं।


अन्य सम्बंधित खबरें