गृहमंत्री अमित शाह ने गांधीनगर में की ‘विश्वास’ परियोजना की ... - CG Sandesh

गृहमंत्री अमित शाह ने गांधीनगर में की ‘विश्वास’ परियोजना की शुरुआत

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने शनिवार को गांधीनगर में `विश्वास` और `साइबर आश्वस्त` प्रोजेक्ट को लॉन्च किया. `विश्वास`   वीडियो इंटीग्रेशन और स्टेट वाइड एडवांस सिक्योरिटी का संक्षिप्त रूप है. जिसका उद्देश्य आधुनिक तकनीक के प्रयोग से कानून और व्यवस्था प्रबंधन में सुधार करना है.

गुजरात सरकार के गृह मंत्रालय की यह एक पहल है जिससे वीडियो विश्लेषण द्वारा अपराध अनुसंघान को उन्नत करना है. इस परियोजना के माध्यम से शहरों के विभिन्न हिस्सों में सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे. साइबर आश्वस्त एक हेल्पलाइन है, जो साइबर क्राइम से पीड़ित लोगों को न्याय देने में सहायता करेगी. इन प्रोजेक्ट के लांच कार्यक्रम में मुख्यमंत्री विजय रुपानी भी शामिल हुए.

गृहमंत्री अमित शाह ने गुजरात के तकनीकी विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में भी हिस्सा लिया. इस दौरान उन्होंने कहा कि लोगों को स्वामी विवेकानंद की शिक्षाओं को समझना चाहिए और अपने जीवन में उतारना चाहिए.

पीएम मोदी के विज़न के बारे में बात करते हुए अमित शाह ने यह भी कहा कि नए भारत की नींव हमारे युवा हैं, जो हर समस्या को हल करने की क्षमता रखते हैं.


अन्य सम्बंधित खबरें