news-details

गुम इंसान को परिवार तक पहुँचाने के लिए कॉप ऑफ द मंथ से सम्मानित

महासमुंद जिले के पटेवा थाना अंतर्गत बरेकेल कला और बमरुडीह में बाहर से आए कुछ व्यक्ति रह रहे थे, जिसकी सूचना मिलने पर पुलिस ने ग्राम बरेकेल कला में संजय जोशी के घर एक लड़का और एक लडक़ी का होना, इसी प्रकार ग्राम बमरुडीह में गौतम बंजारे के घर में भी एक लड़का और एक लड़की को पाया गया. जिसपर पुलिस के पुछताज के की तो गुम इंसानों के मिसिंग पर्सन में नाम सर्च करने पर 2 लड़कियों का नाम गुम इंसान में दर्ज होना पाया गया. जिसे सबंधित थानों से संपर्क कर लड़कियों के परिजनों को सुपुर्द किया गया.

उक्त कार्य मे आरक्षक 736 संजय कुमार सोनी थाना पटेवा का महत्वपूर्ण योग दान होने से उन्हें कॉप ऑफ़ द मंथ 12/ 2019 चयनित कर पुरूस्कृत किया गया.




अन्य सम्बंधित खबरें