भारत अब 3 मई तक रहेगा लॉकडाउन - पीएम मोदी - CG Sandesh

भारत अब 3 मई तक रहेगा लॉकडाउन - पीएम मोदी

लॉकडाउन को लेकर पूरा देश आज प्रधानमंत्री मोदी के संबोधन की अपेक्षा कर रहा था, सुबह के 10 बजते ही प्रधानमंत्री मोदी ने अपना संबोधन प्रारंभ किया. और इसके प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि भारत को अब 3 मई तक लॉकडाउन रखना पड़ेगा. साथ ही कहा कि हमें पहले से ज्यादा सावधानी बरतने की जरुरत है, इसके साथ ही और कठोर कदम उठाने की बात कही गई है.

 मोदी ने कहा की अगले 1 सप्ताह में कोरोना के खिलाफ लड़ाई में कठोरता और बढाई जाएगी, सभी जिले में बारीकी से जाँच किया जायेगा, सभी जिलों का मूल्यांकन लगातार किया जायेगा.    

 इसके पहले प्रधानमंत्री ने सभी का नमस्कार कर अभिवादन करते हुए कहा कि,  कोरोना वैश्विक महामारी के खिलाफ भारत की लड़ाई,  बहुत मजबूती के साथ आगे बढ़ रही है. आपकी तपस्या, आपके त्याग की वजह से भारत अब तक, कोरोना से होने वाले नुकसान को काफी हद तक टालने में सफल रहा है.

प्रधानमंत्री ने कहा, कोरोना वैश्विक महामारी के खिलाफ भारत की लड़ाई, बहुत मजबूती के साथ आगे बढ़ रही है. आपकी तपस्या, आपके त्याग की वजह से भारत अब तक, कोरोना से होने वाले नुकसान को काफी हद तक टालने में सफल रहा है.

पीएम ने कहा, मैं जानता हूं,आपको कितनी दिक्कते आई हैं.किसी को खाने की परेशानी,किसी को आने-जाने की परेशानी, कोई घर-परिवार से दूर है. लेकिन आप देश की खातिर, एक अनुशासित सिपाही की तरह अपने कर्तव्य निभा रहे हैं. हमारे संविधान में जिस “We the People of India” की शक्ति की बात कही गई है, वो यही तो है.


अन्य सम्बंधित खबरें