3 मई के बाद भी ट्रेन और प्लेन के सफर पर लग सकता है ब्रेक, जा... - CG Sandesh

3 मई के बाद भी ट्रेन और प्लेन के सफर पर लग सकता है ब्रेक, जानें किस तारीख पर विचार कर रही सरकार.

कोरोना लॉकडाउन के खत्म होने की तारीख यानी 3 मई के तुरंत बाद अगर आप हवाई या ट्रेन की यात्रा करने की सोच रहे हैं तो शायद आपको निराशा हाथ लगेगी. कोविड-19 महामारी के प्रसार को रोकने के लिए भारत में 40-दिवसीय लॉकडाउन के खत्म होने के बाद भी हवाई और ट्रेन यात्रा पर प्रतिबंध 3 मई के बाद भी जारी रह सकता है. इसका मतलब 4 मई से भी ट्रेन और प्लेन की यात्रा नहीं की जा सकती है.

एक केंद्रीय मंत्री ने कहा कि रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में उनके घर पर हुई बैठक में एक सुझाव था कि हवाई यात्रा 15 मई को शुरू की जा सकती है. हालांकि, अंतिम निर्णय के लिए इस बैठक में हुई चर्चा से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को अवगत कराया जाएगा.

हालाकि इस बीच एयर इंडिया ने कुछ मार्गों पर 4 मई से घरेलू उड़ानों के लिए और 1 जून से चुनिंदा अंतरराष्ट्रीय उड़ानों के लिए बुकिंग शुरू कर दी है.

गौरतलब है कि लॉकडाउन का दूसरा चरण तीन मई को समाप्त होगा. लॉकडाउन की अवधि के दौरान सभी घरेलू और अंतरराष्ट्रीय यात्री उड़ानें स्थगित कर दी गई हैं. इस दौरान 'एयरलाइनों को सलाह दी गई है कि इस बारे में सरकार द्वारा कोई फैसला किये जाने के बाद ही वे अपनी बुकिंग शुरू करें.


अन्य सम्बंधित खबरें