रेलवे ट्रैक पर 16 प्रवासी मजदूरों आये मालगाड़ी की चपेट में.
महाराष्ट्र के औरंगाबाद में 16 मजदूरों को मालगाड़ी ने कुचल दिया, जिनके मौत की खबर बताई जा रही है.
गौरतलब है कि घटना शुक्रवार तड़के करमाड पुलिस स्टेशन थाने के अंतर्गत हुई. दक्षिण मध्य रेलवे के सीपीआरओ ने बताया, 'घटना करमाड के नजदीक हुई. खाली मालगाड़ी प्रवासी मजदूरों के ऊपर से गुजर गई. ये सभी मजदूर पटरी पर सो रहे थे. बताया जा रहा है कि सभी मजदूर मध्यप्रदेश के थे.
मिली जानकारी के मुताबिक ये मजदुर जालना से भुसावल की ओर पैदल मध्य प्रदेश लौट रहे थे. और रेल पटरियों के किनारे चल रहे थे, बीच में थकान हुई, तो पटरियों पर ही सो गए.
अन्य सम्बंधित खबरें