देश में कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा पहुंचा 67 हजार 161, एक दि... - CG Sandesh

देश में कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा पहुंचा 67 हजार 161, एक दिन में रिकॉर्ड 4296 संक्रमित बढ़े, देखें राज्यों के आकड़ें

देश में कोरोना संक्रमितों की संख्या 67 हजार 161 हो गई है. रविवार को एक दिन में सबसे ज्यादा 4296 नए मरीज सामने आए। महाराष्ट्र में रिकॉर्ड 1943 मरीज बढ़े हैं. यहां संक्रमितों की संख्या 22 हजार के पार हो गई. वहीं, तमिलनाडु में 669 रिपोर्ट पॉजिटिव आईं.

अब तमिलनाडु 7204 मरीजों के साथ दिल्ली को पीछे छोड़कर तीसरा सबसे ज्यादा कोरोना प्रभावित राज्य हो गया है. गुजरात में 398 संक्रमित मिले हैं. यह राज्य मरीजों के मामले में तीसरे स्थान पर है.

इसके अलावा दिल्ली में 381, मध्यप्रदेश में 157, राजस्थान में 106, प. बंगाल में 153, पंजाब में 61, बिहार में 62 पॉजिटिव मिले. केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, देश में 62 हजार 939 संक्रमित में से 41 हजार 472 का इलाज चल रहा है. 19 हजार 357 ठीक हो चुके हैं, जबकि 2109 मरीजों की मौत हुई है.



अन्य सम्बंधित खबरें