24 घंटों के भीतर कोरोना वायरस से 122 मरीजों की मौत, सामने आए 3525 नए केस
देश में 6 हफ्तों से भी ज्यादा समय से लागू लॉकडाउन के बावजूद जानलेवा कोरोना वायरस का कहर थमता हुआ नजर नहीं आ रहा है. बुधवार को कोरोना वायरस के कुल मरीजों की संख्या 74 हजार के पार पहुंच गई. केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय ने बुधवार को जानकारी देते हुए बताया कि पिछले 24 घटों के दौरान ही कोरोना वायरस के 3525 नए केस सामने आए हैं, जिसके बाद देश में मरीजों की संख्या बढ़कर 74281 हो गई है.
स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक पिछले 24 घंटों में 122 मरीजों की मौत हुई है और मृतकों का आंकड़ा बढ़कर 2415 हो गया है. हालांकि राहत की बात ये है कि अभी तक 24386 मरीज ठीक भी हो चुके हैं.
अन्य सम्बंधित खबरें