22 मई से चलेंगी शताब्दी सहित दूसरी मेल-एक्सप्रेस ट्रेनें, 15... - CG Sandesh

22 मई से चलेंगी शताब्दी सहित दूसरी मेल-एक्सप्रेस ट्रेनें, 15 से शुरू होगी बुकिंग, स्पेशल ट्रेनों में भी मिलेगा वेटिंग टिकट

देश में 22 मई से शताब्दी  सहित दूसरी मेल और एक्सप्रेस ट्रेनें  चलनी शुरू हो जाएंगी और लिए 15 मई से रिजर्वेशन शुरू हो जाएंगी. वहीं इसके साथ ही हाल में ही शुरू की गई स्पेशल ट्रेनों  में अब वेटिंग टिकट भी मिल सकेगा. अब तक इनमें केवल कन्फर्म टिकट बुक हो रहा था. प्राप्त जानकारी के मुताबिक, स्पेशल ट्रेनों के एसी-1 कोच में 20 वेटिंग टिकट दिए जाएंगे. वहीं एसी-2 में 50 सीटें और एसी-3 में 100 सीटें वेटिंग में दी जाएगी. जबकि स्लीपर में ये संख्या 200 होगी. हालांकि आरएसी कोटे में फिलहाल टिकट नहीं दिए जाएंगे.


अन्य सम्बंधित खबरें