बंगाल-ओडिशा के करीब पहुंचा ‘अम्फान’,  - CG Sandesh

बंगाल-ओडिशा के करीब पहुंचा ‘अम्फान’,

चक्रवाती तूफान अम्फान से निपटने के लिए राज्यों के साथ-साथ राष्ट्रीय स्तर पर भी पूरी तैयारी कर ली गई है। उन इलाकों में एनडीआरएफ की टीमों को तैनात कर दिया गया है, जो तूफान से प्रभावित हो सकते हैं। जिन राज्यों में भारी बारिश और आंधी की आशंका है, वहां भी सरकार ने सभी जरूरी निर्देश जारी किए हैं। ओडिशा से लेकर पश्चिम बंगाल और त्रिपुरा तक में तूफान को लेकर सभी तरह की तैयारी की जा रही है। एनडीआरएफ की टीमें ओडिशा के तटीय इलाके में लोगों को जागरुक करने का काम कर रही हैं। केंद्र सरकार ने राज्यों को हर संभावित मदद करने का आश्वासन दिया है।

पश्चिम बंगाल और उत्तरी ओडिशा के तटों के लिए चक्रवाती तूफान की चेतावनी जारी। मौसम विभाग की ओर से पश्चिम बंगाल-बांग्लादेश तट के बीच डीघा व हटिया को आज शाम तक के लिए बंद कर दिया गया है।

एनडीआरएफ के अफसर लगातार पश्चिम बंगाल के तमाम तटीय इलाकों में लोगों को जागरुक करने के लिए अभियान चला रहे हैं मंगलवार रात एनडीआरएफ की टीमों ने ईस्ट मिदनापुर के दीघा में लोगों को जागरुक करने के लिए कई स्थानों पर ध्वनि विस्तारकों की मदद से संदेश प्रसारित किए।

मौसम विभाग के प्रमुख मृत्युंजय महापात्रा ने तूफान को लेकर जानकारी दी कि साल 1999 के बाद बंगाल की खाड़ी में आया ये दूसरा सुपर साइक्लोन है। अम्फान की हवा की रफ्तार 200 से 240 किलोमीटर प्रतिघंटा है और यह उत्तर और उत्तर पश्चिम दिशा की ओर से बढ़ रहा है।



अन्य सम्बंधित खबरें