1 जुलाई से नही खुलेंगे...! एचआरडी मिनिस्टर का ऐलान 15 अगस्त के बाद खुलेंगे स्कूल
जगन्नाथ बैरागी। स्कूलों और कालेज के खुलने को लेकर देश में असमंजस की स्थिति थी। इसको लेकर केंद्रीय एचआरडी मिनिस्टर रमेश पोखरियाल निशंक ने बड़ा बयान देकर सभी अटकलों पर विराम लगा दिया है।
देश के करोड़ों छात्रों और उनके अभिभावकों के साथ शिक्षा जगत में स्कूल और कालेज के खुलने को लेकर फैले भ्रम को मानव संसाधन विकास मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक ने साफ कर दिया है। उन्होंने कहा है कि स्कूलों और कॉलेजों को अगस्त 2020 के बाद फिर से खोला जाएगा। सबकुछ ठीक रहा तो संभवतः 15 अगस्त 2020 के बाद शैक्षणिक संस्थान खोल दिये जाएंगे। डॉ. रमेश पोखरियाल ने ये बयान एक मीडिया इंटरव्यू में दिया।
मंत्री ने ये भी साफ किया कि सरकार की मंशा उससे पहले स्कूलों और कालेजों के रूके हुए रिजल्ट को घोषित कर देने की है। गौरतलब है कि स्कूल खोलने की बाबत दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया एचआरडी मंत्री डॉ रमेश पोखरियाल निशंक को पत्र भी लिख चुके हैं। स्कूलों के खुलने को लेकर बच्चों और अभिभावकों में काफी भ्रम फैला था।
इससे पहले स्टूडेंट्स और अभिभावकों में ये भ्रम फैला हुआ था कि स्कूल कब खुलेंगे कोई 16 जून तो कोई 1 जुलाई की बात पर असमंजस में थे जिसे
डॉ. रमेश पोखरियाल ने आज अपने बयान से स्पस्ट कर दिया है, की स्कूल एवम कॉलेज अब 15 अगस्त से पहले नही खुलेंगे।
देश मे कोरोना के बढ़ते मामलों ने सरकार को इस कदम में विचार करने को मजबूर कर दिया है।
सरकार फ्रांस एवमं इजराइल की गलती दोहराना नही चाहता जहाँ स्कूल खोलने के पश्चात बच्चों में संक्रमण ने सरकार को बैक फुट पर ला दिया है।
इन सबसे संज्ञान लेकर सरकार 15 अगस्त तक स्थिति का जायजा लेकर सेफ कदम बढ़ाना चाहती है।