देश में 2.66 लाख से ज्यातदा लोग कोरोना से संक्रमित, मरने वालों की संख्याक 7466 हुई
देश में कोरोना वायरस की महामारी की त्रासदी कम होने का नाम नहीं ले रही है. भारत में एक दिन में अब तक के सबसे अधिक करीब 10 हजार नए मामले आए हैं और पिछले 24 घंटे 331 लोगों की मौत हई है और आज मंगलवार को सुबह कुल संक्रमितों का आंकड़ा 2 लाख 66 हजार 598 हो गया. Also Read - कोरोना काल में विंडीज क्रिकेट टीम इंग्लैंड दौरे के लिए रवाना, खाली स्टेडियम में खेले जाएंगे टेस्ट मैच
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि भारत में पिछले 24 घंटों में COVID-19 के 9987 नए मामले और 331 मौतों के सबसे अधिक केेेस सदर्ज हुए हैं. देश में अब 266598 पर कुल मामले हैं, जिनमें 129917 सक्रिय मामले, 1, 29,215 ठीक होने के बाद डिस्चार्ज किए जा चुके हैं, जबकि 7466 लोगों की मौतें हो चुकी हैं
जॉन हॉपकिन्स विश्वविद्यालय के आंकड़ों के अनुसार अमेरिका, ब्राजील, रूस और ब्रिटेन के बाद कोविड-19 से सबसे ज्यादा प्रभावित होने वाला भारत 5 वां देश बन गया है
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि देश में फिलहाल 1,29,917 मरीजों का इलाज चल रहा है और 1,29,214 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं, जबकि एक व्यक्ति देश से बाहर जा चुका है. मंत्रालय ने बताया, ”अब तक 48.47 फीसदी लोग स्वस्थ हो चुके हैं. कुल संक्रमितों में विदेश नागरिक भी शामिल हैं.
मंगलवार सुबह तक हुई 266 मौतों में से सबसे ज्यादा 109 लोगों की जान महाराष्ट्र में गई है. इसके बाद दिल्ली में 62, गुजरात में 31, तमिलनाडु में 17, हरियाणा में 11, पश्चिम बंगाल में नौ, उत्तर प्रदेश में आठ, राजस्थान में छह, जम्मू-कश्मीर में चार, कर्नाटक में तीन, मध्य प्रदेश और पंजाब में दो-दो और बिहार तथा केरल में एक-एक व्यक्ति की मौत हुई है.