बॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत ने किया सुसाइड - CG Sandesh

बॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत ने किया सुसाइड

बॉलीवुड इंडस्ट्री के लिए चौंकाने वाली खबर सामने आई है। बॉलीवुड एक्टर शुशांत सिंह राजपूत ने सुसाइड कर लिया है. अभी तक सुशांत के सुसाइड की वजह सामने नहीं आई है. मुंबई पुलिस जांच के लिए उनके घर पहुंची है. रिपोर्ट्स के मुताबिक सुशांत के नौकर ने पुलिस को फोन करके इसकी जानकारी दी है.  जानकारी के अनुसार  सुशांत ने मुंबई स्थित बांद्रा में अपने घर में आत्महत्या की है.

सुशांत सिंह राजपूत ने 'किस देश में है मेरा दिल' नाम के डेली सोप में काम किया पर उनको पहचान एकता कपूर के धारावाहिक 'पवित्र रिश्ता' से मिली. इसके बाद सुशांत को फिल्में भी मिलने लगीं. 'काय पो छे!' में सुशांत मुख्य अभिनेता थे और उनके अभिनय की काफी तारीफ भी हुई थी. इसके बाद सुशांत 'शुद्ध देसी रोमांस' में वाणी कपूर और परिणीति चोपड़ा के साथ दिखे.


अन्य सम्बंधित खबरें