फर्जी लिंक भेजकर हैकर्स चुरा रहे बैंकिंग डिटेल्स, रहे अलर्ट नहीं तो हो सकता है अकाउंट खाली.
CBI ने लोगो को कोरोना से जुड़े अपडेट जानने के लिए डाउनलोडेड ऐप्स के बारे में आगाह किया है. जिनके जरिए यूजर्स को फर्जी लिंक भेजकर हैकर्स बैंकिंग स्कैम और क्रेडिट कार्ड की डिटेल्स चुरा रहे हैं.
बैंक ने ग्राहकों को बताया है कि बहुत जल्द एक साइबर अटैक हो सकता है. अगर ग्राहकों ने ध्यान नहीं दिया तो बैंक में रखे पैसे गायब हो सकते हैं. जिसे लेकर SBI ने अपने करोड़ों ग्राहकों को अलर्ट किया है.
देश के सबसे बड़े बैंक स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल के जरिए अपने ग्राहकों को सूचित किया है कि भारतीय कंप्यूटर आपातकालीन प्रतिक्रिया टीम (CERT-In) ने भारत में एक फिशिंग अटैक की चेतावनी दी है.
इस अलर्ट में कहा गया है कि साइबर अपराधी आपको COIVD-19 के फ्री टेस्ट के बारे में ईमेल भेजकर आपसे जानकारी मांगने की कोशिश कर सकते हैं. जिसका गलत इस्तेमाल हो सकता है.
आपको बता दिन कि कुछ समय पहले खतरे को भांपते हुए सीबीआई ने आम लोगों को अलर्ट किया था. CBI ने कोरोना वायरस के नाम पर हो रहे स्कैम पर देश के सभी राज्यों, केंद्र शासित प्रदेशों और केंद्रीय एजेंसियों को अलर्ट जारी किया था.