पुतिन और पीएम नरेंद्र मोदी के बीच फोन पर बातचीत, भारत ने रूस के साथ 33 लड़ाकू विमान खरीदने का फैसला किया.
लद्दाख में चीन के साथ तनातनी के बीच भारत ने रूस के साथ 33 लड़ाकू विमान खरीदने का फैसला किया है. इसके तहत 21मिग-29 और 12 सुखोई-30एमकेआई फाइटर एयरक्राफ्ट खरीदे जाएंगे. इस बीच रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन और पीएम नरेंद्र मोदी के बीच फोन पर बातचीत हुई. इस दौरान पुतिन ने कहा कि वह दोनों देशों के बीच विशिष्ट रणनीतिक साझेदारी के लिए प्रतिबद्ध हैं. दोनों नेता द्विपक्षीय समझौतों को गति देने पर सहमत हैं. इसी साल भारत में दोनों देशों की द्विपक्षीय शिखर वार्ता भी होने वाली है.
सीमा पर तनातनी
इस बीच
लाइन ऑफ एक्चुअल कंट्रोल (LAC) के पार चीन ने अपनी फौजों की तादाद और ताकत दोनों में इजाफा किया है.
गलवान घाटी में चीन ने न केवल अपने सैनिकों की तादाद बढ़ाई है बल्कि जमीन से हवा
में मार करने वाली मिसाइलें, एंटी एयरक्राफ्ट गनों की जबरदस्त तैनाती की है. चीन की सेना की
बड़ी तादाद अक्साई चिन में खुरनाक फोर्ट पर एकट्ठा की गई है. रॉकेट फोर्स की बड़ी
तादाद भी एलएसी के पास लाई गई है.