बिहार में बिजली गिरने का कहर जारी, 18 की मौत,  20 घायल. - CG Sandesh

बिहार में बिजली गिरने का कहर जारी, 18 की मौत, 20 घायल.

बिहार में मानसून का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है, अगले 24 घंटों में प्रदेश के कई जिलों में भारी बारिश के आसार हैं. आज प्रदेश में बिजली गिरने से कुल 18 लोगों की मौत होने की खबर है, और साथ ही 20 से अधिक लोगों के घायल होने की. बिजली गिरने को लेकर मौसम विभाग ने पूरे राज्य में हाई अलर्ट जारी किया है. मौसम विभाग ने ग्रामीणों से अपील की है कि जरूरत न हो तो घरों से न निकले. बता दें कि बिहार में आकाशीय बिजली गिरने की घटना बढ़ती जा रही है.

इससे पहले गुरुवार को बिहार के 8 जिलों में आकाशीय बिजली गिरने से 26 लोगों की मौत हुई थी. जबकि 25 जून को बिहार में आकाशीय बिजली गिरने और आंधी-तूफान से भारी तबाही हुई थी. बिजली गिरने से बिहार में 83 लोगों की मौत हो गई थी.


अन्य सम्बंधित खबरें