राजस्थान का संकट निपटाने को कांग्रेस ने गहलोत, पायलट के साथ ... - CG Sandesh

राजस्थान का संकट निपटाने को कांग्रेस ने गहलोत, पायलट के साथ बुलाई बैठक

 राजस्थान के डिप्टी सीएम सचिन पायलट के बागी रुख के बाद से उपजे सियायी संकट पर सोमवार को सीएम अशोक गहलोत ने अपने निवास पर विधायकों की बैठक बुलाई और उस बैठक के बाद उन्होंने मीडिया को विक्ट्री का साइन दिखाया. इसके बाद ही कांग्रेस पार्टी ने दावा किया राजस्थान में उसकी सरकार को कई खतरा नहीं है.अशोक गहलोत ने 106 विधायकों के समर्थन का दावा किया. जबकि सचिन पायलट ने इसका विरोध किया, उन्होंने  जोर देकर कहा कि कांग्रेस अपना बहुमत खो चुकी है.किसी भी तरह को जोखिम ना उठाते हुए कांग्रेस ने अपने विधायकों को बसों द्वारा रिसोर्ट में शिफ्ट कर दिया कर दिया और किसी भी तरह के तख्तापलट के प्रयासों से दूर कर दिया. कांग्रेस के कुछ नेता सचिन पायलट के पास भी पहुंचे, जो उन्हें किसी तरह मनाने की कोशिश में जुटे हैं. वहीं कांग्रेस ने सचिन पायलट और अशोक गहलोत के साथ बैठक बुलाई है.


अन्य सम्बंधित खबरें