भारत में कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा 10 लाख पार - CG Sandesh

भारत में कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा 10 लाख पार

भारत में कोरोना का कहर काफी तेजी से बढ़ता जा रहा है. देश में संक्रमितों की संख्या 10 लाख के पार पहुंच चुकी है. स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा शुक्रवार सुबह जारी किए गए आंकड़ों के अनुसार पिछले 24 घंटों में सर्वाधिक 34956 नए मामले सामने आए हैं. जिसके बाद कुल संक्रमितों की संख्या 10 लाख के आंकड़े को पार करते हुए 1,003,832 पर पहुंच गई है. वहीं इस दौरान 687 लोगों की मौत हुई है और मृतकों की संख्या भी बढ़कर 25602 पर पहुंच गई है. बिहार, पश्चिम बंगाल, असम और ओडिशा में कोविड-19 के मामलों में बढ़ोतरी को देखते हुए स्वास्थ्य मंत्रालय ने इन राज्यों को वायरस का संक्रमण रोकने और मृत्यु दर एक प्रतिशत से नीचे रखने के लिए नए सिरे से प्रयास करने को कहा है.


अन्य सम्बंधित खबरें