बिहार में बाढ़ की स्थिति गंभीर  - CG Sandesh

बिहार में बाढ़ की स्थिति गंभीर

बिहार के बाढ़ प्रभावित इलाकों में स्थिति गंभीर बनी हुई है। हालांकि, नेपाल और बिहार में विभिन्न नदियों के जलग्रहण क्षेत्रों की स्थिति में आज थोड़ा सुधार होने की उम्मीद है।

बिहार के सीतामढ़ी, दरभंगा, पूर्व और पश्चिम चंपारण, सहरसा, सुपौल, मुजफ्फरपुर, सारण और गोपालगंज के क्षेत्र गंभीर रूप से प्रभावित हुए हैं।  गंडक, बागमती, कोसी और महानंदा सहित प्रमुख नदियाँ खतरे के निशान से ऊपर बह रही हैं। गंडक बैराज में पानी का प्रवाह लगभग अपने चरम पर पहुँच गया है।

10 से अधिक जिलों में चार लाख से अधिक लोग बाढ़ से प्रभावित हुए हैं। मौसम विभाग ने भारी बारिश और गरज के एक दर्जन से अधिक जिलों में भारी बारिश और आंधी-तूफान की चेतावनी जारी की है।

राज्य में हाल की घटनाओं में 17 लोगों की जान चली गई है।


अन्य सम्बंधित खबरें