कोरोनावायरस से अब तक 31000 से ज्यादा की मौत, करीब 13.5 लाख ... - CG Sandesh

कोरोनावायरस से अब तक 31000 से ज्यादा की मौत, करीब 13.5 लाख संक्रमित

भारत समेत दुनियाभर के 180 से ज्यादा देशों में कोरोनावायरस (COVID-19) का खौफ देखने को मिल रहा है. अभी तक 1.57 करोड़ से ज्यादा लोग इस संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं. यह वायरस करीब 6.5 लाख मरीजों की जिंदगी छीन चुका है. भारत में भी तेजी से कोरोना के मामले बढ़ रहे हैं. पिछले कुछ दिनों से रोजाना 40 हजार से ज्यादा नए कोरोना संक्रमित सामने आ रहे हैं. बीते दिन स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार, पिछले 24 घंटों में 48,916 नए मामले सामने आए हैं. करीब 49 हजार नए मामले आने के बाद देश में अब तक कुल संक्रमितों की संख्या 13,36,861 पर पहुंच गई है. वहीं इन 24 घंटों में 757 लोगों की मौत हुई है. जिसके बाद मृतकों की संख्या का आंकड़ा बढ़कर 31,358 पर पहुंच गया है, हालांकि इस वायरस से ठीक होने वाले लोगों की संख्या भी लगातार बढ़ रही है. स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, अब तक 8,49,432  लोग इस वायरस को मात देकर ठीक हो चुके हैं. पॉजिटिविटी रेट बढ़कर 11.62 फीसदी पर पहुंच गया है तो वहीं रिकवरी रेट में मामूली सुधार देखने को मिला है. यह अब बढ़कर 63.53 फीसदी हो गया है.


अन्य सम्बंधित खबरें