1 अगस्त से शुरू होगा वंदे भारत मिशन का पांचवां चरण
नागरिक उड्डयन मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने एक ट्वीट कर जानकारी दी कि वंदे भारत मिशन के तहत अब 8 लाख 14 हज़ार भारतीय स्वदेश लौटकर आए हैं और अब हम वंदे भारत मिशन के पांचवें चरण को 1 अगस्त शुरू करेंगे।
उन्होंने अपने ट्वीट में लिखा कि "8लाख 14 हज़ार भारतीय 6 मई से अबतक वंदे भारत मिशन के भिन्न-भिन्न अभियान के तहत भारत आए हैं। जिनमें से 2 लाख 70 हज़ार लोग 53 देशों से हवाई जहाज़ के ज़रिए स्वदेश आए हैं। अब हम वंदे भारत मिशन के पांचवें चरण को 1 अगस्त शुरू करेंगे और कई भारतीय नागरिकों को वापस लाएंगे।" उन्होंने बताया कि पांचवां चरण अमेरिका, कनाडा, यूके, जर्मनी, कतर,ओमान, दुबई, सिंगापुर, न्यूजीलैंड सहित अन्य देशों से भी भारतीय नागरिकों की सकुशल वापसी सुनिश्चित करेगा।
अन्य सम्बंधित खबरें