सरकार की देश के हर जिले में कोव‍िड जांच केन्‍द्र स्‍थापित क... - CG Sandesh

सरकार की देश के हर जिले में कोव‍िड जांच केन्‍द्र स्‍थापित करने की योजना

स्‍वास्‍थ्‍य मंत्री डॉ. हर्षवर्धन ने कहा है कि नोएडा, मुम्‍बई और कोलकाता में स्‍थापित अत्‍याधुनिक परीक्षण केन्‍द्र हर रोज दस हजार से अधिक कोविड नमूनों की जांच करेंगे।

इन केन्‍द्रों के उद्घाटन समारोह को संबोधित करते हुए डॉ. हर्षवर्धन ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी के मार्गदर्शन में भारत ने कोविड-19 की रोकथाम के लिए आक्रामक कार्रवाई की। उन्‍होंने कहा कि छह महीने पहले महाराष्‍ट्र के पुणे में केवल एक परीक्षण केन्‍द्र था, जबकि आज ऐसे एक हजार 300 से अधिक केन्‍द्रों की स्‍थापना की जा चुकी हैं।

स्‍वास्‍थ्‍य मंत्री ने कहा कि देश में 97 प्रतिशत आबादी की पहुंच परीक्षण प्रयोगशालाओं तक है। उन्‍होंने कहा कि सरकार ने देश के प्रत्‍येक जिले में कोविड परीक्षण केन्‍द्र स्‍थापित करने की योजना बनाई है। स्‍वास्‍थ्‍य मंत्री ने कहा कि राष्‍ट्रीय राजधानी दिल्‍ली में टेस्‍ट की संख्‍या बढाने से यहां कोरोना के नियंत्रण की स्थिति में काफी सुधार हुआ है।


अन्य सम्बंधित खबरें