देश में अब तक कोविड-19 के 1.77 करोड़ से अधिक सैंपल की जांच
केंद्र के दिशानिर्देश के तहत राज्य/केंद्र शासित प्रदेश की सरकारें कोविड-19 पॉजिटिव मामलों की त्वरित पहचान एवं आइसोलेशन सुनिश्चित करने के लिए टेस्टिंग में सतत रूप से तेजी ला रही हैं.
पिछले 24 घंटों के दौरान चार लाख आठ हज़ार 855 नमूनों का परीक्षण किया गया है, जिससे प्रति मिलियन जांच की संख्या बढ़कर 12 हज़ार 858 तक जा पहुंची है तथा अब तक कुल 1.77 करोड़ से अधिक सैंपल की जांच की गई है.
देश में टेस्टिंग लैब नेटवर्क 1,316 प्रयोगशालाओं, सरकारी क्षेत्र में 906 प्रयोगशालाओं तथा निजी क्षेत्र में 410 प्रयोगशालाओं के साथ लगातार सुदृढ़ हो रहा है. इनमें शामिल हैं:
रियल टाइम आरटी पीसीआर आधारित परीक्षण प्रयोगशालाएं 675 (सरकारी 411 एवं निजी 264)
ट्रूनैट आधारित परीक्षण प्रयोगशालाएं 537 (सरकारी 465 एवं निजी 72)
सीबीएनएएटी आधारित परीक्षण प्रयोगशालाएं 104 (सरकारी 30 एवं निजी 74)