देश में कोविड महामारी से स्‍वस्‍थ लोगों की संख्‍या 10 लाख प... - CG Sandesh

देश में कोविड महामारी से स्‍वस्‍थ लोगों की संख्‍या 10 लाख पार, स्‍वस्‍थ होने की दर बढ़कर हुई 64.44 प्रतिशत

देश में कोरोना संक्रमण से स्‍वस्‍थ लोगों की संख्‍या दस लाख से अधिक हो चुकी है। केंद्रीय स्‍वास्‍थ्‍य और परिवार कल्‍याण मंत्रालय के अधिकारी ने आज मीडिया को बताया कि डॉक्‍टर, नर्स और अग्रिम पंक्ति में तैनात स्‍वास्‍थ्‍य सेवा कर्मचारियों की निस्‍वार्थ सेवा, समर्पण और प्रतिबद्धता की वजह से ही यह संभव हो पाया है।

देश में कोविड से स्‍वस्‍थ होने का प्रतिशत अप्रैल में सात दशमलव आठ-पांच प्रतिशत था जो आज 64 दशमलव चार-चार प्रतिशत हो गया है। कोविड मरीजों की तुलना में स्‍वस्‍थ लोगों की संख्‍या एक दशमलव नौ गुना अधिक हो चुकी है।

प्रभावी चिकित्‍सा प्रबंधन की वजह से देश में कोविड  मृत्‍यु दर अठारह जून के तीन दशमलव तीन-तीन प्रतिशत से घटकर दो दशमलव दो-एक प्रतिशत रह गई है। जांच सुविधाएं बढाए जाने से 26 से 30 जुलाई तक रोजाना औसतन चार लाख 68 हजार दो सौ 63 नमूनो की जांच की गई। देश में पहली जुलाई तक कुल 88 लाख कोविड नमूनों की जांच हो चुकी थी। इस महीने अब तक लगभग एक करोड नमूनों की जांच की गई। इस तरह देश में अब तक एक करोड इक्‍यासी लाख नमूनों की जांच हो चुकी है।  इक्‍कीस राज्‍यों और केंद्रशासित प्रदेशों में कोविड मरीजों की संख्‍या दस प्रतिशत से भी कम है। राजस्‍थान, पंजाब, मध्‍य प्रदेश और जम्‍मू-कश्‍मीर में यह पांच प्रतिशत से भी नीचे है।

देश में कोविड मरीजों की तुलना में स्‍वस्‍थ हो चुके लोगों की संख्‍या लगातार बढ रही है। देश में तैयार कोविड के टीकों के मनुष्‍य पर परीक्षण का पहला और दूसरा चरण चल रहा है। 


अन्य सम्बंधित खबरें