भारत बनेगा ज्ञान का केंद्र: पीएम - CG Sandesh

भारत बनेगा ज्ञान का केंद्र: पीएम

प्रधानमंत्री ने कहा - भारत को 21वीं सदी में प्रभावी भूमिका निभानी है। नवाचार, अनुसंधान, डिजाइन, विकास और उद्यमशीलता के लिए माहौल तैयार किया जाएगा।

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने कहा है कि 21वीं सदी के तेजी से बदलते विश्व में भारत को अपनी प्रभावी भूमिका निभाने के लिए तेजी से बदलाव लाना होगा। अखिल भारतीय तकनीकी शिक्षा परिषद के स्‍मार्ट इंडिया हैके‍थॉन-2020 के ग्रैंड फिनाले को वीडिय़ो कांफ्रेंसिग के माध्यम से संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा इस सोच के साथ ही देश में अनुसंधान, नवाचार, विकास और उद्यमिता को बढ़ावा देने के लिए एक जरूरी माहौल बनाया गया है।

इस अवसर पर विभिन्न कालेजों और विश्वविद्यालयों के छात्र छात्राओं ने प्रधानमंत्री के साथ संवाद किया। पीएम ने कहा हमें हमेशा से गर्व रहा है कि बीती सदियों में हमने दुनिया को एक से बढ़कर एक बेहतरीन साइंटिस्ट, बेहतरीन Technicians, Technology Enterprise leaders दिए हैं। लेकिन ये 21वीं सदी है और तेजी से बदलती हुई दुनिया में, भारत को अपनी वही प्रभावी भूमिका निभाने के लिए उतनी ही तेजी से हमें खुदको भी बदलना होगा। इसी सोच के साथ अब देश में Innovation के लिए, Research के लिए, Design के लिए, Development के लिए, Entreprise के लिए ज़रूरी Eco-system तेजी से तैयार किया जा रहा है। अब बहुत ज्यादा जोर दिया जा रहा है Quality of Education पर, 21वीं सदी की Technology को साथ लेकर, 21वीं सदी की जरूरतों को पूरा करने वाली Education system भी उतनी ही ज़रूरी है।


अन्य सम्बंधित खबरें