पंजाब: जहरीली शराब से मरने वालों की संख्या 80 हुई
पंजाब में जहरीली शराब पीने से मरने वालों की संख्या शनिवार तक 80 हो गई. बुधवार से अब तक राज्य के तरनतारन, बटाला और अमृतसर जिलों से बड़ी संख्या में मौत के मामले सामने आए हैं.
पंजाब में नकली शराब पीने से लगातार मौत के आंकड़े बढ़ते ही जा रहे हैं. प्रभावित जिलों – अमृतसर ग्रामीण, गुरदासपुर और तरनतारन में 100 से अधिक छापे मारे गए. साथ ही राजपुरा और शंभू सीमा के आसपास और कई स्थानों पर भी छापेमारी हुई. मामले में अब तक 25 लोगों की गिरफ्तारी हुई है. इस मामले में राज्य के कई अधिकारियों पर भी कार्रवाई की गई है. बुधवार से अब तक राज्य के तरनतारन, बटाला और अमृतसर जिलों से बड़ी संख्या में मौत के मामले सामने आए हैं. घटना के विरोध में पीड़ित परिवारों ने सड़को पर विरोध प्रदर्शन किया। मरने वालों की संख्या में इजाफा हो सकता है क्योंकि नकली शराब बनाने वालों का नेटवर्क कई क्षेत्रों में फैला हुआ है।