कोविड-19: देश में मृत्यु दर में निरंतर गिरावट जारी, 2.13% पर आई
भारत में पिछले 24 घंटों में 51,000 से अधिक रोगी ठीक हुये हैं। 51,225 मरीजों के स्वस्थ होने से कोविड-19 के ठीक हुये लोगों की तादाद बढ़ कर 11,45,629 हो गई है। किसी एक दिन में 24 घंटों में सबसे अधिक रोगियों के ठीक होने से रिकवरी दर सुधर कर 65.44 प्रतिशत हो गई है।
केन्द्र और राज्यों के साथ केन्द्र शासित प्रदेशों की सरकारों की ओर से कोविड-19 रणनीति के समन्वित तरीके से अमल और सभी अग्रिम पंक्ति के चिकित्साकर्मिर्यों, दूसरे कर्मचारियों और कोविड-19 के योद्धाओं के निस्वार्थ योगदान से लगातार रिकवरी दर बढ़ रही है। रिकवरी दर और सक्रिय मामलों की संख्या के बीच निरंतर अंतर बढ़ता जा रहा है। 10 जून 2020 को पहली बार ठीक हुये लोगों की संख्या, सक्रिय रोगियों से 1,573 ज्यादा हुई थी, यह अंतर अब बढ़ कर 5.77.899 हो गया है। इस समय भारत में सक्रिय मामलों की तादाद का भार 5,67,730 है जोकि कुल मामलों का 32.43 प्रतिशत बनती है और इनका उपचार किया जा रहा है या ये घरों में आइसोलेशन में हैं।
कंटेनमेंट रणनीति के समन्वित सफल अमल, आक्रामक जांच और व्यापक मानक देखभाल ढांचे पर आधारित इलाज के कारण रिकवरी दर बढ़ी है और मृत्यु दर में कमी आई है। वैश्विक औसत की तुलना में भारत की मृत्यु दर काफी कम 2.13 प्रतिशत है जोकि कुछ दूसरे देशों की तुलना में बहुत कम है।