रिटायरमेंट से पहले हर हाल में भारत को हराना चाहते हैं स्टीव ... - CG Sandesh

रिटायरमेंट से पहले हर हाल में भारत को हराना चाहते हैं स्टीव स्मिथ, दिया बड़ा बयान

दुनिया के नंबर 1 टेस्ट बल्लेबाज और ऑस्ट्रेलिया के चैंपियन बल्लेबाज स्टीव स्मिथ (Steve Smith) अपना करियर खत्म होने से पहले दो चुनौतियों को पार करना चाहते हैं। स्टीव स्मिथ ने बताया कि वो अपने चिर प्रतिद्वंद्वी इंग्लैंड को उसकी उसके ही घर पर हराना चाहते हैं और साथ ही उन्होंने भारत को भी उसकी ही सरजमीं पर हराने की इच्छा जताई। ऑस्ट्रेलिया ने पिछले साल इंग्लैंड में 2-2 से ड्रॉ खेलने के बाद एशेज बरकरार रखी लेकिन ओवल में अंतिम टेस्ट में मिली हार अब भी स्मिथ को कचोटती है जो चार टेस्ट में 110।57 औसत से 774 रन बनाकर श्रृंखला के स्टार रहे थे।

भारत में भी दिखाया था स्मिथ ने जलवा, लेकिन हारी थी टीम

स्टीव स्मिथ (Steve Smith) ने 2017 में भारत में चार टेस्ट मैचों की श्रृंखला के दौरान तीन शतक जड़े थे लेकिन ऑस्ट्रेलियाई टीम 1-2 से हार गयी थी और विराट कोहली की अगुआई वाली भारतीय टीम पर टेस्ट में जीत उनकी सूची में सबसे ऊपर है। ऑस्ट्रेलिया को अक्टूबर 2022 में भारत का दौरा करना है। स्मिथ ने क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया की वेबसाइट से कहा, 'ये दोनों बड़े पहाड़ हैं जिन्हें चढ़ना है और अगर आप ऐसा कर सकते हो तो यह काफी विशेष होगा। उम्मीद करता हूं कि मैं ऐसा कर पाऊं, देखते हैं कि हम कैसा करते हैं।'

इंग्लैंड में जीत जैसी खुशी नहीं हुई-स्मिथ

स्टीव स्मिथ (Steve Smith) ने आगे कहा, ' मेरी उम्र भी अब बढ़ रही है। नहीं जानता कि कितने और साल का क्रिकेट बचा है और कुछ नहीं कह सकते कि भविष्य में क्या है। लेकिन इन चीजों का लक्ष्य बना रहेगा, यह निश्चित है।' पिछले साल की एशेज श्रृंखला के बारे में बात करते हुए स्मिथ ने कहा, 'एशेज वापस रखना काफी विशेष था। दुर्भाग्य से हम इसे जीत नहीं सके जो मैं अब भी करना चाहता हूं।' उन्होंने कहा, 'श्रृंखला के अंत की ओर थे और हम एशेज रखे हुए थे लेकिन अंतिम टेस्ट मैच हार गये इससे हमने वास्तव में कुछ नहीं जीता। इससे वैसी (जीत जैसी) खुशी महसूस नहीं होती।' स्मिथ ने कहा, 'मेरे व्यक्तिगत नजरिये से देखें तो मेरा काम अभी पूरा नहीं हुआ है। एशेज बरकरार रखना अच्छा था लेकिन मुझे यह सही नहीं लगता जब आपने इसे जीता ही नहीं हो। हमने श्रृंखला ड्रॉ की थी, अच्छा था लेकिन यह शानदार नहीं था।'

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


अन्य सम्बंधित खबरें