केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी और मणिपुर के मुख्यमंत्री मणिपुर... - CG Sandesh

केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी और मणिपुर के मुख्यमंत्री मणिपुर के कई राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं को राष्ट्र को करेंगे समर्पित

केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी और मणिपुर के मुख्यमंत्री एन बिरेन सिंह मणिपुर के कई राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं को राष्ट्र को समर्पित करेंगे। इसके साथ ही सड़क सुधार से जुड़ी कई योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास भी करेंगे।

राज्य की जिन सड़क परियोजनाओं को राष्ट्र को समर्पित करेंगे उसमें प्रमुख है.... राष्ट्रीय राजमार्ग 39- इंफाल से मोरेह फोर लेन पर एन एच 102 के एक सेक्शन जिसकी कुल लंबाई 20 किलोमीटर है। इसके निर्माण की कुल लागत 762 करोड़ रुपये आई है। इसके साथ ही राष्ट्रीय राजमार्ग 102 बी का चौड़ीकरण- चुराचांदपुर से तुवई - कुल लंबाई 92.64 किमी, लागत - 1389.58 करोड़ रुपये है... राष्ट्र को समर्पित करेंगे।

राष्ट्रीय राजमार्ग - पलेल-चंदेल सेक्शन-कुल लंबाई 18.29 किमी, लागत - 107.72 करोड़ रुपये...मोरेह बाईपास - टू लेन का निर्माण - कुल लंबाई 2.52 किमी, लागत - 68.14 करोड़ रुपये, यिगंगपोकपी-फिंच कॉर्नर सेक्शन - कुल लंबाई 30.97 किमी, लागत - 478 करोड़ रुपये, राष्ट्रीय राजमार्ग 102 ए, सड़क की मरम्मत और पुनरुद्धार, 151.50 किमी, लागत - 109.33 करोड़... इन सभी परियोजनाओं के काम पूरा होने के बाद इन्हें राष्ट्र को समर्पित किया जाएगा..

इसके साथ ही कई जंक्शन, फुट ओवर ब्रिज, फुडपाथ, रोड साइन्स, मार्किंग आदि के सुधार के माध्यम से सड़क सुरक्षा कार्य जिन पर कुल लागत 16.91 करोड़ रुपये आने हैं का लोकार्पण किया जाएगा।

इम्फाल से मोरेह फोर लेन, चुड़ाचांदपुर से तुवई राष्ट्रीय राजमार्ग 102बी का चौड़ीकरण , राष्ट्रीय राजमार्ग 102 सी - पलेल से चंदेल सेक्शन का चौड़ीकरण, मोरेह बाईपास टू लेन का निर्माण, यिगंगपोकपी-फिंच कॉर्नर सेक्शन टू लेन का सुधार और चौड़ीकरण, राष्ट्रीय राजमार्ग 102 ए पर सड़क की मरम्मत और पुनरुद्दार और जंक्शन, फुट ओवर ब्रिज, फुडपाथ, रोड साइन्स, मार्किंग आदि के सुधार के माध्यम से सड़क सुरक्षा कार्यों का शिलान्यास करेंगे।


अन्य सम्बंधित खबरें