बीएसएफ के नए महानिदेशक होंगे राकेश अस्थाना - CG Sandesh

बीएसएफ के नए महानिदेशक होंगे राकेश अस्थाना

केंद्र सरकार ने आंतरिक सुरक्षा तंत्र में कई बड़ी नियुक्तियां की हैं. 1984 बैच के आईपीएस अधिकारी और वर्तमान में ब्यूरो ऑफ सिविल एविएशन सिक्योरिटी के डीजी राकेश अस्थाना को सीमा सुरक्षा बल यानि बीएसएफ का महानिदेशक नियुक्त किया गया है.

राकेश अस्थाना के पास फिलहाल नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो के प्रमुख का अतिरिक्त प्रभार भी है, जो उनके पास बना रहेगा. राकेश अस्थाना गुजरात कैडर के आईपीएस अधिकारी हैं और केंद्र के साथ राज्य में कई अहम जिम्मेदारियां  निभा चुके हैं. 1986 बैच के आईपीएस अधिकारी वीएसके कौमुदी को केंद्रीय गृह मंत्रालय में विशेष सचिव (आंतरिक सुरक्षा) नियुक्त किया गया है. आंध्र प्रदेश कैडर के अधिकारी वीएसके कौमुदी अभी पुलिस अनुसंधान एवं विकास ब्यूरो के प्रमुख हैं. 1986 बैच के उत्तर प्रदेश कैडर के आईपीएस अधिकारी जावेद अख़्तर को फायर सेवा, सिविल डिफेंस और होमगार्ड का महानिदेशक बनाया गया है. जावेद अख़्तर फिलहाल सीआरपीएफ के स्पेशल डीजी हैं.


अन्य सम्बंधित खबरें