मानव संसाधन विकास मंत्रालय का नाम हुआ शिक्षा मंत्रालय, राष्ट्रपति ने दी मंजूरी
राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद (President Ramnath Kovind) ने सोमवार को मानव संसाधन विकास मंत्रालय (MHRD) का नाम बदलकर शिक्षा मंत्रालय (Education Ministry) करने को मंजूरी दे दी। यह जानकारी एक आधिकारिक अधिसूचना में दी गयी है। नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति (NEP 2020) के मसौदे में मंत्रालय का नाम बदलने समेत कई अहम सिफारिशें की गयी थीं। पिछले ही महीने केंद्रीय मंत्रिमंडल ने इस नीति को मंजूरी दी थी। सोमवार रात प्रकाशित गजट अधिसूचना में कहा गया है कि राष्ट्रपति ने मानव संसाधन विकास मंत्रालय का नाम बदलकर शिक्षा मंत्रालय करने को मंजूरी दे दी है।
अन्य सम्बंधित खबरें