इस हफ्ते सेकेंड फेज का ट्रायल शुरु करेगी भारतीय कंपनी सीरम
सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया (Serum Institute Of India) इस हफ्ते ऑक्सफोर्ड ज़ेनेका वैक्सीन (Oxford Zeneca vaccine) के दूसरे फेज का ट्रायल शुरू कर रहा है। सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया ने मंगलवार को एक बयान में कहा कि वह इस सप्ताह ऑक्सफोर्ड-एस्ट्राजेनेका वैक्सीन के सेकेंड फेज का ट्रायल शुरू करेगा। कहा कि इसने भारत भर में 10 केंद्रों को शॉर्टलिस्ट किया है। इस महीने की शुरुआत में ड्रग्स कंट्रोलर जनरल ऑफ इंडिया (DCGI) ने देश में ऑक्सफोर्ड विश्वविद्यालय द्वारा विकसित COVID-19 वैक्सीन के फेज 2 और 3 ह्यूमन क्लिनिकल ट्रायलय के लिए सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया (SII) को मंजूरी दे दी थी। सरकारी अधिकारियों ने बताया था कि SII द्वारा फेज 2 और 3 के क्लिनिकल ट्रायल की मंजूरी DCGI के डॉ। वी। जी।सोमानी ने दी।
वहीं कोविड-19 के टीके को लेकर गठित राष्ट्रीय विशेषज्ञ समूह ने विभिन्न टीकों की वर्तमान स्थिति की जानकारी लेने के लिए सोमवार को सीरम इंस्टिट्यूट ऑफ इंडिया, भारत बायोटेक और जाइडस कैडिला सहित प्रमुख घरेलू दवा विनिर्माण कंपनियों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक की। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने यह जानकारी दी।मंत्रालय ने कहा कि बैठक पारस्परिक रूप से लाभप्रद और फलदायी रही। बयान में कहा गया, ‘बैठक में राष्ट्रीय विशेषज्ञ समूह को देशी कंपनियों द्वारा विकसित किए जा रहे विभिन्न टीकों के वर्तमान चरण के बारे में जानकारी दी गई।’ बैठक की अध्यक्षता नीति अयोग के सदस्य वी के पॉल ने की और इसकी सह-अध्यक्षता केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव राजेश भूषण ने की।
अन्य सम्बंधित खबरें