सरदार पटेल राष्ट्रीय एकता पुरस्कार के लिए नामांकन की तिथि 31 अक्टूबर तक बढ़ी
सरदार पटेल राष्ट्रीय एकता पुरस्कार के लिए ऑनलाइन नामांकन प्रक्रिया की अंतिम तारीख बढ़ा दी गई है। केंद्रीय गृह मंत्रालय ने नामांकन के लिए समय को बढ़ाकर अब 31 अक्टूबर तक कर दिया गया है।
यह भारत की एकता और अखंडता में योगदान के क्षेत्र में दिया जाने वाला सर्वोच्च नागरिक पुरस्कार है। गृह मंत्रालय की वेबसाइट https://nationalunityawards.mha.gov.in. पर नामांकन ऑनलाइन प्राप्त किए जा रहे हैं। भारत सरकार ने इस पुरस्कार को सरदार वल्लभ भाई पटेल के नाम पर शुरू किया है। यह पुरस्कार राष्ट्रीय एकता और अखंडता को बढ़ावा देने के लिए और एक मजबूत और अखंड भारत के मूल्यों को मजबूती प्रदान करने के लिए उल्लेखनीय और प्रेरणादायक योगदान की पहचान करता है।
अन्य सम्बंधित खबरें