पाक ने माना, कराची में है दाउद - CG Sandesh

पाक ने माना, कराची में है दाउद

आतंकवाद के मुद्दे पर एक बार फिर घिरा पाकिस्तान, पाकिस्तान के विदेश मंत्रालय ने एक दस्तावेज में पहली बार माना कि दाउद पाकिस्तान में ही है मौजूद, अपनी एक सूची में कराची के व्हाइट हाउस में बताया दाउद का ठिकाना।

आतंकियों को सरपरस्ती देने वाले पाकिस्तान का दोहरा चेहरा दुनिया के सामने एक बार फिर से सामने आ गया है। पाकिस्तान ने पहली बार कबूल किया है कि अंडरवर्ल्ड माफिया दाऊद इब्राहिम पाकिस्तान में ही है। पाकिस्तान ने आतंकियों की नई लिस्ट जारी की है जिसमें दाऊद इब्राहिम का भी नाम है। उसने बताया है कि कराची के क्लिफ्टन इलाके के व्हाइट हाउस में दाऊद इब्राहिम रहता है।

दरअसल, FATF की निगरानी की लिस्ट से बाहर आने की कोशिशों के तहत पाकिस्तान ने आतंकियों की यह नई लिस्ट जारी की है जिसमें दाऊद इब्राहिम का भी नाम है। FATF की 'ग्रे लिस्ट' से बाहर आने की कोशिशों के तहत पाकिस्तान ने 88 प्रतिबंधित आतंकवादी संगठनों और उनके आकाओं पर कार्रवाई करने की बात कही है।


अन्य सम्बंधित खबरें