सूचना और प्रसारण मंत्री ने मीडिया प्रोडक्शन पर एसओपी जारी की - CG Sandesh

सूचना और प्रसारण मंत्री ने मीडिया प्रोडक्शन पर एसओपी जारी की

केंद्रीय सूचना और प्रसारण मंत्री प्रकाश जावडेकर ने आज मीडिया प्रोडक्शन संबधी दिशा निर्देश जारी किए। उन्होंने कहा कि करीब 6 महीने से फिल्म और टीवी सीरियल प्रोडक्शन बंद पड़ा था, लेकिन कुछ राज्यों में इजाज़त देने के बाद चरणबद्ध तरीके से काम शुरू हुआ है। इसी बावत सूचना प्रसारण मंत्रालय ने आज SOP जारी की है। SOP के मुताबिक मीडियाकर्मियों को पूरी सावधानियों के साथ काम करने की ज़रूरत पर ज़ोर दिया है। इसके अलावा शूटिंग स्थल पर दर्शकों के आने पर पाबंदी होगी।

-- ज्यादा जोखिम वाले कर्मचारी अतिरिक्त सावधानी बरतें
-- फेस मास्क सभी सार्वजनिक व कार्यक्षेत्र में लगाए रखना अनिर्वाय
-- लगातार हाथों को धोते रहे
-- कार्यक्षेत्र के सभी आने जाने वाली जगहों पर सैनेटाइजर का उपयोग करें
-- खुले में न थूकें
-- आरोग्य सेतू ऐप का इस्तेमाल करने की सलाह दी जाती है
-- सभी प्रवेश द्वारों पर थर्मल स्क्रीनिंग हो
-- हर समय 6 फीट की दूरी का पालन करें
-- परिसर में लाइनों के प्रबंधन के लिए पर्याप्त दूरी पर विशिष्ट चिह्न बनाए
-- कार्यक्षेत्र में समय समय पर सैनाटाईजेशन हो
-- शूटिंग, रिकार्डिंग, एडिटिंग वाली जगहों पर 6 फीट की दूरी बनाए रखे
-- शूट के दौरान कम से कम कास्ट, क्रू हो
-- सेट पर दर्शक या कोई और विजिटर नहीं आए
-- मेक-अप रूम, वैनिटी वैन, बाथरूम को नियमित रूप से  सैनेटाइज करें
-- पीपीई किट, मास्क, बूट का पर्याप्त उपलब्धता हो
-- कैमरे में आने वाले अभिनेताओं को छोड़कर, सभी कास्ट क्रू को मास्क लगाना अनिर्वाय
-- मेकअप, विग, कपड़ों को एकदूसरे में बांटना कम से कम हो
-- मेकअप आर्टिस्ट, हेयर स्टाईलिस्ट पीपीई किट का प्रयोग करें
-- लेपल माइक का इस्तेमाल करने से बचें
-- साझा उपकरण इस्तेमाल करने वाले दस्ताने पहने
-- प्रॉप्स का कम से कम इस्तेमाल करें, इस्तेमाल के पहले सैनेटाइज करें


अन्य सम्बंधित खबरें